भारतीय विक्रम संवत् २०७६ की हार्दिक शुभकामनाएं
>> Saturday, April 6, 2019
आज शनिवार है और आज से नए भारतीय विक्रम संवत् का प्रारम्भ हो रहा है। आज की वीडियो में भारतीय विक्रम संवत् २०७६ की हार्दिक शुभकामनाएं देंगे। यह संवत् आप और आपके परिवार में सुख-समृद्धि, शान्ति एवं उन्नति लेकर आए। आप सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों। इस संवत् का राजा शनि और मन्त्री सूर्य है। नेताओं में परस्पर विरोध बढ़ेगा, राजनैतिक पार्टियों में एकरूपता की कमी के कारण दल-बदल व उलट-फेर दिखाई पड़ेगा। नेताओं में संघर्ष व अनेक अचंभित करने वाली घटनाओं से भरपूर रहेगा। परिधावी संवत्सर होने से पार्टियां शक्तिपरीक्षण दिखाएंगी और सीमा प्रान्त पर अशान्ति रहेगी। विश्वशान्ति को भी खतरा हो सकता है। उपद्रव, भूकम्प, विस्फोट, अग्निकांड से जनधनहानि होगी। जनता महंगाई, रोग व अन्य कारणों से दु:खी रहेगी। प्रतिष्ठत व प्रधान लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के निधन से देश में शोक व्याप्त होगा। बसन्त नवरात्र एवं रामनवमी की भी हार्दिक शुभकामनाएं। जयमाता की। जय श्री राम।
आपने अभी तक हमारे चैनल को सबस्क्राईब नहीं किया है तो अवश्य करें और नयी ज्ञानवर्धक, प्रेरणास्पद्, मनोरंजक और जीवनोपयोगी वीडियो की जानकारी पाएं।
Share, Support, Subscribe!!!
Subscribe: https://goo.gl/Yy88SP
0 comments:
Post a Comment