यह ब्‍लॉग आपके लिए है।

स्‍वागत् है!

आपका इस ब्‍लॉग पर स्‍वागत है! यह ब्‍लॉग ज्‍योतिष, वास्‍तु एवं गूढ वि़द्याओं को समर्पित है। इसमें आपकी रुचि है तो यह आपका अपना ब्‍लॉग है। ज्ञानवर्धन के साथ साथ टिप्‍पणी देना न भूलें, यही हमारे परिश्रम का प्रतिफल है। आपके विचारों एवं सुझावों का स्‍वागत है।

कहीं आप थकान से चूर तो नहीं-डॉ. राजीव गुप्ता, एम.बी.बी.एस, एम.डी.

>> Monday, June 28, 2010


   क्या आपको रात में जी भरकर सो लेने के बाद भी अगले दिन मानसिक थकान, बदन में टूटन और शरीर बेजान सा तो नहीं लगता है। ऐसा है तो इसका कारण खोजिए।
थकान के मुख्य कारण 
   आपकी थकान का कारण थायरॉयड की गड़बड़ी जोकि अक्सर महिलाओं में देखने में आती है। इसका पता वजन घटते जाने, थकान महसूस होना, त्वचा में खुश्की, बार-बार सर्दी-जुकाम होना है। आप थायरॉयड चैक भी करा सकते हैं। 
    एनीमिया भी हो सकता है। यह भी अधिकतर महिलाओं को होता है। थकान का मुख्य कारण खून की कमी भी हो सकता है।
    डिप्रेशन भी इसका कारण हो सकता है। बिना जांच के ज्ञात नहीं होता है। कई बार पैतृक कारणों से भी होता है। अवसाद भी इसका एक कारण हो सकता है।
    पोषण की कमी से भी ऐसा हो सकता है। जब शरीर में विटामिन बी2, बी6, बी12, विटामिन ई, मैग्नेशियम और जिंक की कमी हो जाती है तो भी ऐसा हो सकता है।
    फूड एलर्जी भी हो सकती है। कुछ लोगों को गेहूं, जौ और ओट्स में मौजूद ग्लूटन से कोलिएक नामक बीमारी हो जाती है जिसमें थकान महसूस होती है।
    गलत जीवन शैली के कारण भी थकान महसूस होती है। जीवन शैली नियमित करने व उचित व्यायाम से इससे मुक्ति मिल सकती है।
     स्लीम एप्नीया भी इसका एक कारण हो सकता है। कई लोगों को ज्ञात ही नहीं होता कि उन्हें नींद के दौरान सांस टूटने का रोग है। इसलिए वे थकान  महसूस करते हैं।
    तनाव भी इसका एक कारण हो सकता है। शहरी जीवनयापन में जीवन जीने की शैली अस्त-व्यस्त है। यहां इस कारण तनाव अधिक हो जाता है और इस तनाव के कारण अधिकतर थकान व टूटन महसूस होती है। तनाव को अनावश्यक रूप से मत लें। जीवन को व्यवस्थित करने व सकारात्मक सोच से तनाव मुक्त हो सकते हैं। 
थकान को मात दें!
    सही खाना खाएं। ताजा फल और सब्जियों को अधिक मात्रा में सेवन करें। विटामिन से भरपूर व पोषक खुराक लेंगे तो थकान महसूस नहीं होगी। 
    प्यास अधिक लगती है तो उसे ऐसे न लें। तुरन्त पानी पी लें। पानी अधिक मात्रा में लें और प्यास लगने ही न दें। शरीर में पानी कम होने से भी थकान लगने लगती है।  तरल पदार्थ जूस, नारियल पानी, शिकंजी, छाछ या दूध के अतिरिक्त पानी अधिक मात्रा में लेते रहना चाहिए।
    प्रतिदिन छह से आठ घंटे की भरपूर नींद अवश्य लें। यदि ऐसा करने से थकान कम हो जाए तो नियमित नींद लें और यहां तक इसे आदत बना लें।
    कुछ लोग बेवजह तनाव को निमन्त्रण देते हैं। समय पर व्यवस्थित ढंग से कार्य करें व जीवन में व्यवस्था रखेंगे तो तनाव होगा ही नहीं। 
    फैमिली डॉक्टर से सलाह लेकर नियमित हैल्थ चैकअप अवश्य कराएं।
    यदि आपने ऐसा किया तो आप थकान से मुक्त हो जाएंगे। यदि फिर भी आप अपनी थकान से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं तो अपने फैमिली डॉक्टर से अवश्य सलाह लें और कोई लापहरवाही न बरतें।

0 comments:

आगुन्‍तक

  © Blogger templates Palm by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP