यह ब्‍लॉग आपके लिए है।

स्‍वागत् है!

आपका इस ब्‍लॉग पर स्‍वागत है! यह ब्‍लॉग ज्‍योतिष, वास्‍तु एवं गूढ वि़द्याओं को समर्पित है। इसमें आपकी रुचि है तो यह आपका अपना ब्‍लॉग है। ज्ञानवर्धन के साथ साथ टिप्‍पणी देना न भूलें, यही हमारे परिश्रम का प्रतिफल है। आपके विचारों एवं सुझावों का स्‍वागत है।

क्या हास्य अभिनेता आप भी बन सकते हैं? -पं.चैतन्य

>> Tuesday, July 6, 2010


      फिल्मों में कौन नहीं जाना चाहता है। आजकल हास्य अभिनेता की भी अपनी एक महत्ता है। हास्य अभिनेता बनकर भी सफलता पा सकते हैं। हास्य को स्टार वन चैनल ने लोकप्रिय कर दिया। लॉफटर चैलण्ज और लॉफटर चैलण्ज द्वितीय ने हास्य की महत्ता बढ़ा दी है। हास्य अभिनेता बनकर सफलता कौन पा सकता है।
हास्य अभिनेता बनाने में बुध, शुक्र एवं मंगल की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। हास्य अभिनेता बनने के योग इस प्रकार हैं-
1. हास्य अभिनेता का बुध एवं शुक्र बली होता है।
2. तीसरे भाव पर राहु की दृष्टि या स्थिति या तृतीयेश पर इसकी दृष्टि भी व्यंग्य या हास्य फिल्मों में सफलता दिलाती है।
3. हास्य अभिनेता बनाने में कुंडली में बुध व मंगल की युति, चन्द्र व बुध की युति, शुक्र व बुध की युति या मंगल व शुक्र की युति या परस्पर दृष्टि सम्बन्ध होना आवश्यक है। यदि ये है तो हास्य अभिनेता बनने की प्रबल संभावना कारक ग्रहों की दशा-अन्तर्दशा में रहती है।
4. मंगल या बुध का लग्न या लग्नेश से संबंध हो तो भी हास्य अभिनेता बनने की संभावना रहती है।
5. मंगल, बुध या शुक्र के स्वामी वाले नक्षत्रा में जन्म हो तो भी हास्य अभिनेता बनने की संभावना रहती है।
6. यदि बुध की राशि में मंगल और मंगल की राशि में बुध हो तो भी हास्य अभिनेता बनने की संभावना रहती है।
       यहां छह कुंडलियां दे रहे हैं जोकि प्रसिद्ध हास्य अभिनेताओं की हैं। इन पर विचार करके देखें कि इनमें हास्य अभिनेता बनने की क्षमता है या नहीं।
         कुंडली एक हास्य अभिनेता चार्ली चैपलिन की है जोकि विश्व प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म 16.4.1989 को  8 बजे रात्रि में लन्दन में हुआ। इनकी कुंडली में मंगल, शुक्र एवं सूर्य की युति होने के साथ-साथ इनकी दृष्टि भी लग्न पर है। इनकी कुंडली में नीच का बुध है जिसने इन्हें मूक हास्य फिल्मों का प्रणेता बनाया। इसमें भी राहु की नवम दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ती है।

        कुंडली दो हास्य अभिनेता जॉनी लीवर की है जो हास्य फिल्मों के शीर्ष पर रहे। इनका जन्म 7.1.1950 में 2.55 दोपहर को कनीगिरि आन्ध्र प्रदेश में हुआ। इनकी कुंडली में शुक्र, बुध व गुरु की युति भाग्य भाव में है। लग्नेश शुक्र भी है। इसके अतिरिक्त बुध की राशि  कन्या में मंगल की स्थिति है। इन योगों ने इन्हें हास्य अभिनेता बनाया। राहु की पंचम दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ती है।

      कुंडली तीन हास्य अभिनेता जानी वॉकर की है। जोकि कॉमेडी फिल्मों के राजा रहे। इनका जन्म 15.5.1923 को 8.21 प्रातः इन्दौर में हुआ। इनकी कुंडली में मंगल व बुध की युति द्वादश भाव में सूर्य के साथ है। इनका लग्न भी बुध का है। शुक्र के नक्षत्र भरणी में इनका जन्म हुआ है। इनकी कुंडली में राहु तीसरे भाव में स्थित है।

         कुंडली चार हास्य अभिनेता गोविन्दा की है। इनका जन्म 21.12.1963 को दोपहर 2.27 पर मुम्बई में हुआ। इनका जन्म मेष लग्न में हुआ। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया जोकि हिट हुईं। इनका राहु तीसरे भाव में स्थित है। बुध व मंगल की युति सूर्य व केतु के साथ नवम भाव में है। इनका जन्म मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा के चतुर्थ चरण में हुआ। इन सब योगों ने इन्हें हास्य अभिनता बनाया जोकि कई फिल्मों का नायक भी बना।

          कुंडली पांच प्रसिद्ध गायक,  नायक, हास्य अभिनेता किशोर कुमार की है जोकि बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनका जन्म 4.8.1929 में सांय 4 बजे खंडवा में हुआ। चन्द्र व बुध की युति ने इन्हें हास्य कलाकार एवं गायक बनाया और तृतीयेश शनि पर राहु की नवम दृष्टि भी पड़ती है। इन योगों ने इन्हें प्रसिद्ध हास्य अभिनेता बनाया।

    कुंडली छह प्रसिद्ध हास्य अभिनेता परेश रावल की है जिनका जन्म 30.5.1953 को प्रातः 0.30 पर मुम्बई में हुआ। तृतीयेश पर राहु की दृष्टि, बुध व मंगल की युति एवं बुध के नक्षत्र के जन्म ने इन्हें हास्य अभिनेता के कैरियर में सफलता दिलायी। 

    आप भी कुंडली देखकर यह जान सकते हैं कि आप हास्य अभिनेता बनेंगे कि नहीं!

0 comments:

आगुन्‍तक

  © Blogger templates Palm by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP