यह ब्‍लॉग आपके लिए है।

स्‍वागत् है!

आपका इस ब्‍लॉग पर स्‍वागत है! यह ब्‍लॉग ज्‍योतिष, वास्‍तु एवं गूढ वि़द्याओं को समर्पित है। इसमें आपकी रुचि है तो यह आपका अपना ब्‍लॉग है। ज्ञानवर्धन के साथ साथ टिप्‍पणी देना न भूलें, यही हमारे परिश्रम का प्रतिफल है। आपके विचारों एवं सुझावों का स्‍वागत है।

रामचरित मानस की कार्यसिद्धि दायक अनुभूत चौपाइयां

>> Wednesday, March 16, 2011



    यहां रामचरित मानस की कुछ चौपाईयां दे रहे हैं। शुभ मुहूर्त्त में कार्य विशेष का संकल्प लेकर भगवान् श्री राम के चित्र के समक्ष इसका नियमति एक माला पाठ 11दिन तक या मनोकांक्षा पूर्ण होने तक करने से कार्य सि‍द्ध हो जाता है। सात चौपाईयां इस प्रकार हैं-

1-यात्रा में सफलता के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    प्रविसि नगर कीजै सब काजा। हृदय राखि कोसलपुर राजा।।
2-परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    मोहि सुधारिहिं सो सब भांती। जासु कृपा नहिं कृपा अघाती।।
3-रोगों और उपद्रवों से मुक्ति के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    दैहिक दैविक भौतिक तापा।राम राज नहिं काहुहि व्‍यापा।।
4-ईश्‍वर से क्षमा याचना के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    अनुचित बहुत कहेउं अग्‍याता। छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।।
5-संकट से मुक्ति के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    दीन दयाल विरिदु संभारी। हरहु नाथ मम् संकट भारी।।
6-धन लाभ के लिए इस चौपाई का पाठ करें-
    जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं। सुख संपत्ति नाना विधि पावहिं।।
7-मनोकांक्षा पूर्ति हेतु इस चौपाई का पाठ करें-
    प्रभु जो दीन्‍ह सो बरु मैं पावा। अब सो देहु मोहि जो भावा।।
    इन चौपाईयों से लाभ उठाएं और दूजों को बताकर उन्‍हें भी लाभ दिलाएं।

0 comments:

आगुन्‍तक

  © Blogger templates Palm by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP